दो युवकों के गोली लगने के बाद में ग्रामीणों ने भी उग्र रुप ले लिया। ग्रामीणों ने पथराव किया और खनन ठेकेदारों केे तंबू को आग के हवाले कर दिया। इस दौरान जेसीबी मशीन, 2 कार व बाइक में तोड़फोड़ की। वहीं खनन ठेकेदार की तरफ से मुजफ्फरनगर निवासी विकास, दोघट के भगवानपुर निवासी अनिल व एक अन्य गंभीर रुप से घायल हो गए। बाद मेंं मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया। एएसपी अजय कुमार भी मौके पर पहुंचे। मौके पर बवाल कर रहे ग्रामीणों और खनन ठेकेदारों को पुलिस ने खदेडा और घायलोंं को उपचार के लिए अस्पताल में एडमिट कराया गया। उधर मौके पर बागपत कोतवाली के अलावा सिंघावली अहीर, बालैनी, खेकड़ा थाना पुलिस के साथ—साथ पीएसी भी तैनात कर दी गई।