मेरठ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार की 'सौभाग्य' योजना यानी हर घर में बिजली आैर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शहरी क्षेत्रों को 22 से 24 घंटे बिजली देने के दावों को बट्टा लगने लगा है। मोदी हर घर में सौभाग्य योजना के जरिए 'सहज बिजली हर घर योजना' बिजली देने आैर उन्हें रोशन करने की बात कह रहे हैं, जबकि लोगों को बिजली आपूर्ति 18 घंटे भी नहीं मिल पा रही है। मुख्य रूप से पश्चिम उत्तर प्रदेश में बिजली कटौती होने से लोग परेशान हैं। सोमवार से लेकर मंगलवार की सुबह तक करीब दस घंटे से ज्यादा बिजली आपूर्ति बाधित रही। मोदीपुरम 220 केवी ट्रांसमिशन से जुड़े सोफीपुर, एमर्इएस, पुराना आरटीआे व मोहकमपुर बिजलीघरों से जुड़े क्षेत्रों के करीब दो लाख से ज्यादा लोग अघोषित बिजली आपूर्ति से जूझे। सोमवार की दोपहर से रात दस बजे तक आैर फिर मंगलवार की सुबह तक शहर के करीब एक तिहार्इ घरों में बिजली ने जमकर नखरे दिखाए। इसके कारण जल आपूर्ति भी प्रभावित रही।