
क्रिकेटर मोहम्मद शमी को मुश्किल के दौर से उबारेंगी मेरठ की ये चीजें
मेरठ। पारिवारिक विवाद और टीम इंडिया से लंबे समय से बाहर होकर संघर्ष के दिन काट रहे भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की किस्मत अब मेरठ के बने ये सामान चमकाएंगे। ऐसा तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी का मानना है। मोहम्मद शमी अब अपनी पत्नी से हुए विवाद को पीछे छोड़कर फिर से टीम में अच्छे प्रदर्शन की तैयारी में जुट गए हैं। टीम इंडिया में शामिल होने के लिए शमी अब मेरठ की गेंद और बल्ले से अपनी किस्मत बदलेंगे।
गुपचुप मेरठ की स्पोर्ट्स कंपनी पहुंचे
गुपचुप तरीके से मीडिया से बचते हुए शमी मेरठ में परतापुर स्थित एसएफ स्पोर्ट्स कंपनी पहुंचे। जहां पर उन्होंने कंपनी के मालिक अनिल सरीन से गेंद और बल्ले के बारे में काफी विस्तार से बात की। इसके बाद क्रिकेटर मोहम्मद शमी ने यहां से एसएफ से ड्यूक की 24 गेंदें और 1160 ग्राम वाले दो क्रिक्रेट के बल्ले लिए। बताते चलें कि इंग्लैंड दौरे के लिए मोहम्मद शमी यो-यो टेस्ट फेल हो गए थे। जिसकी वजह से उन्हें भारतीय टीम में जगह नहीं मिली थी।
गेंदबाजों का चोटिल होना दिला सकता है जगह
इंग्लैंड दौरे पर जाने वाली टीम इंडिया के गेंदबाज चोटिल हो गए हैं। जिनके अब दौरे में जाने की संभावना कम है। ऐसे में माना जा रहा है कि टीम इंडिया में मोहम्मद शमी को शामिल किया जा सकता है। इसके लिए उन्होंने तैयारी शुरू कर दी है। इंग्लैंड दौरे से पहले वह एसएफ की इन्हीं गेंदों से गेंदबाजी का अभ्यास करेंगे।
नम माहौल में डयूक गेंदों से होता है मैच
इंग्लैंड का मौसम नमी युक्त होता है। ऐसे में वहां पर ड्यूक की गेंदों से ही मैच खेला जाता है। ड्यूक की गेंदे नमी को सोख लेती हैं और वे नम माहौल में अधिक स्विंग करती हैं। ये गेंदें हवा में ही स्विंग करने लगती हैं। मेरठ में ड्यूक बाॅल मेरठ की एसएफ कंपनी ड्यूक बॉल बनाती हैं। ये गेंदे इंग्लैंड के नम माहौल में अच्छी स्विंग करती है।
Published on:
8 Jul 2018, 8:08 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.