31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मैंगो पार्टी में मेहमानों की भीड़ से भाजपा के फायरब्रांड विधायक संगीत सोम हुए खुश, अगले लोक सभा चुनाव पर दिया बड़ा बयान

रविवार को मेरठ केे सरधना के गांव कुशावली में मैंगो पार्टी में शामिल हुए हजारों लोग  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Sanjay Kumar Sharma

•

Updated: 8 Jul 2018, 4:06 PM IST

meerut

मैंगो पार्टी में मेहमानों की भीड़ से भाजपा के फायरब्रांड विधायक हुए खुश, कही यह बड़ी बात

मेरठ। भाजपा के फायरब्रांड नेता सरधना विधायक संगीत सोम रविवार को दी मैंगो पार्टी के बहाने दिल्ली आैर यूपी पर निशाना साधने में सफल रहे। संगीत सोम दुनिया की सबसे बड़ी मैंगो पार्टी आयोजित कराकर अपना शक्ति प्रदर्शन दिखाना चाहते थे। इसके पीछे सरधना विधायक यूपी सरकार में मंत्री पद नहीं मिलने आैर साथ ही 2019 में लोक सभा चुनाव के लिए अपनी जोरदार उपस्थिति दिखाना चाहते थे। हालांकि मैंगो पार्टी के दौरान विधायक संगीत सोम से जब पूछा गया कि अगले साल लोक सभा चुनाव हैं, तो क्या मैंगो पार्टी को इससे जोड़ा जाए। संगीत सोम ने कहा- बिल्कुल, क्योंकि नरेंद्र मोदी दोबारा प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं। सरधना के गांव कुशावली में दोपहर को शुरू हुर्इ इस मैंगो पार्टी में विभिन्न वर्गों के हजारों लोग शामिल हुए। इसमें योगी सरकार के मंत्री, कर्इ भाजपा विधायक व नेता, वेस्ट यूपी से पहुंचे ठाकुर बिरादरी, मुस्लिम समाज समेत हर वर्ग के लोग शामिल हुए। देश में किसी भी मैंगो पार्टी में सबसे ज्यादा लोग आने का रिकार्ड भी यहां बना।

यह भी पढ़ेंः अच्छी बारिश के लिए अभी इतने घंटे आैर करना पड़ेगा इंतजार, मौसम विभाग ने जतार्इ संभावना

50 हजार लोग हुए शामिल होने का दावा

सरधना विधायक संगीत सोम ने मैंगो पार्टी के शुरू हाेने से पहले इसमें 50 हजार लोग शामिल होने का दावा किया था। इसके लिए यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह समेत दिल्ली आैर यूपी सरकार के कर्इ मंत्रियों व भाजपा नेताआें काे भी न्योता दिया गया था। मैंगो पार्टी का समय दोपहर एक बजे से था, लेकिन सुबह दस बजे से ही यहां लोगों का आना शुरू हो गया था। इसमें मेरठ आैर इससे लगे जिलों बागपत, मुजफ्फरनगर, हापुड़, गाजियाबाद, बुलंदशहर, बिजनौर के ग्रामीण क्षेत्रों से भी लोग पहुंचे। दोपहर ढार्इ बजे तक करीब 30 हजार लोग आम, दूध आैर भोज का लुत्फ ले चुके थे। पार्टी का समय देर शाम तक रखा गया।

यह भी पढ़ेंः शिवरात्रि पर कांवड़ यात्रा को लेकर तैयारियां शुरू, इस बार होगी ये खास व्यवस्थाएं

विशिष्ट लोगों में ये शामिल हुए

मैंगो पार्टी में मुख्य रूप से यूपी के स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह, सहकारिता मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा, सिंचार्इ मंत्री धर्मपाल सिंह आैर आैद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना शामिल हुए। इनके साथ मेरठ कैंट विधायक सत्यप्रकाश अग्रवाल, दिनेश खटीक, पूर्व विधायक अमित अग्रवाल, भाजपा नेता मनिन्दर पाल सिंह व गोपाल काली भी शामिल रहे। सरधना विधायक संगीत सोम ने दावा किया है कि न्योते के अनुसार उनकी मैंगो पार्टी में लोग आए हैं।

आयोजन के लिए विशेष सुरक्षा इंतजाम

सरधना विधायक संगीत सोम की इस पार्टी के लिए प्रशासनिक व पुलिस अफसरों ने सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए थे, ताकि इतनी भीड़ यहां आने पर कोर्इ गड़बड़ी न हो। साथ ही विधायक ने अपनी टीमें भी यहां लगा रखी थी। मैंगो पार्टी देर शाम तक चली। पार्टी में शामिल हुए मेहमानों की भीड़ देखकर विधायक संगीत सोम काफी खुश नजर आए।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश