6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

UP Weather Update: उमस भरी गर्मी से बेहाल इन जिलों में 48 घंटे तक भारी बारिश की चेतावनी

Monsoon 2021 : मौसम विभाग के अनुसार यूपी के कई जिलों में आने वाले 24 घंटे में मौसम बदलेगा करवट, दो दिन तक भारी बारिश के आसार।

2 min read
Google source verification

मेरठ

image

lokesh verma

Aug 05, 2021

heavy-rain.jpg

मेरठ. Monsoon 2021 : पश्चिमी उत्तर प्रदेश में एक बार फिर से मौसम ने करवट बदली है, जिससे गर्मी और उमस से लोग परेशान हो गए हैं। लोगों को उम्मीद थी कि अगस्त के महीने में बारिश होने से गर्मी से राहत मिलेगी, लेकिन अभी तक वैसी बारिश नहीं हुई, जिसकी उम्मीद की जा रही थी। मेरठ समेत पूरे प्रदेश में इस समय गर्मी का प्रकोप जारी है। मौसम विभाग के अनुसार, यूपी के कई जिलों में आने वाले 24 घंटे में मौसम करवट बदल सकता है। वहीं, वेस्ट यूपी के लोगों को शुक्रवार से दो दिन तक होने वाली बारिश राहत देगी।

यह भी पढ़ें- Weather Alert: इस बार सितंबर में ही आ जाएगी ठंड, सर्दी तोड़ेगी पुराने रिकॉर्ड

बता दें कि आसपास के इलाकों में पिछले कई दिनों से सिर्फ छिटपुट बारिश हो रही है। इससे हवा में नमी अधिकतम पैमाने पर बनी हुई है, जिससे उमस काफी अधिक हो गई है। आज गुरुवार को भी सुबह से लोग उमस से बेहाल रहे। अधिकतम तापमान सामान्य से 2.1 डिग्री अधिक यानी 35.0 दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं बुधवार को बादलों की आवाजाही रही। मौसम विभाग के अनुसार, आगामी शुक्रवार से अगले दो दिन यानी 48 घंटे तक रुक-रुककर बारिश का पूर्वानुमान है।

मेरठ में गत रविवार और सोमवार को तेज बारिश के बाद से उमस और गर्मी बढ़ गई है। उमस का स्तर भी अधिकतम चल रहा है। तापमान लगातार सामान्य से अधिक रिकॉर्ड हो रहा है। दोपहर में उमस के कारण लोगों का हाल बेहाल है। मौसम विभाग के मुताबिक, गुरुवार तक गर्मी और परेशान करेगी। शुक्रवार को बारिश के साथ राहत मिल सकती है। शुक्रवार तक ठीक-ठाक बारिश के आसार बन रहे हैं। मेरठ में मानसून के पहुंचने के बावजूद 18 दिनों तक लोगों को गर्मी और उमस से जूझना पड़ा था। उसके बाद जैसी बारिश की उम्मीद मौसम विभाग ने की थी वैसी अभी तक नहीं हुई है। स्थानीय स्तर पर कम दबाव का क्षेत्र बनते ही बारिश शुरू हो जाती है, लेकिन इस बार ये दबाव का क्षेत्र नहीं बन रहा है। इससे गर्मी से तप रहे लोगों को राहत की बारिश नहीं मिल रही है।

यह भी पढ़ें- आगरा: खतरे के निशान पर बह रही चंबल, 12 गांवों से कटा संपर्क