
Breaking: प्रदेश कार्यसमिति की बैठक का विरोध करने पहुंचे 25 से ज्यादा वकील हिरासत में लिए गए
मेरठ। सुभारती विश्वविद्यालय में भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी बैठक शुरू होने से पहले वकीलाें ने इसका विरोध करते हुए जमकर हंगामा किया। पहले कचहरी आैर फिर बेगमपुल पर जोरदार प्रदर्शन किया। बेगमपुल पर जाम लगाने के दौरान 25 से ज्यादा वकीलों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। इसके अलावा बैठक स्थल के गेट नंबर एक पर पहुंचकर वकीलों ने जमकर हंगामा किया।
वेस्ट यूपी में हार्इकोर्ट बेंच की मांग कर रहे
करीब 50 साल पुरानी वेस्ट यूपी में हार्इ कोर्ट की अलग बेंच की मांग को लेकर वकीलों ने भाजपा नेताआें को पहले ही चेतावनी दे दी थी कि प्रदेश कार्यकारिणी बैठक का विरोध किया जाएगा। बैठक का पहला सत्र बागपत रोड बाइपास क्रासिंग स्थित गाॅडविन होटल में 11 बजे शुरू हुआ तो इधर कचहरी में वकील चार-पांच बसों में भरकर कार्यक्रम स्थल के लिए रवाना होने लगे। इसी दौरान वहां भारी पुलिस फोर्स के बीच अफसरों ने यहां से नहीं जाने दिया। इसके बाद वकील पैदल ही बेगमपुुल पहुंच गए आैर यहां प्रदर्शन शुरू कर दिया आैर जाम लगा दिया। यह प्रदर्शन करीब आधा घंटा चला। इसके बाद पुलिस ने 25 से ज्यादा वकीलों को हिरासत में लिया। इसके अलावा एनएच-58 स्थित सुभारती विश्वविद्यालय में होने वाली बैठक स्थल के गेट नंबर एक पर पहुंचकर वकीलों ने हंगामा शुरू किया। उनका कहना था कि वेस्ट यूपी में हार्इकोर्ट बेंच की स्थापना होनी चाहिए। इसे केंद्रीय आैर राज्य सरकार अनदेखी कर रही है।
Published on:
11 Aug 2018 01:27 pm
बड़ी खबरें
View Allमेरठ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
