डीएम ने निर्देश दिए कि जो भी गर्भवती महिला स्वास्थ्य केन्द्रों और प्राइवेट अस्पतालों में आती हैं, तो उन्हें प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना (पीएमएमवीवाई) के बारे में अवश्य बताएं, ताकि वह सरकार की इस योजना का लाभ ले सकें। उन्होंने बताया कि इस योजना के अन्तर्गत प्रथम गर्भ पर महिला को आधार कार्ड, बैंक खाते के साथ ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराना होता है जिसके उपरान्त उसे डिलीवरी तक बच्चे की देखरेख के लिए पांच हजार रुपये की सहायता प्रदान की जाती है। उन्होंने इस योजना के तहत स्वीकृति के लिए लम्बित प्रकरणों को दो दिन में निबटाने के भी निर्देश दिए।