31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यूपी के इस शहर में ‘माॅर्निंग रेड’ पड़ी तो पकड़े गए इतने बिजली चोर, हुर्इ बड़ी कार्रवार्इ

मास रेड अभियान चल रहा कर्इ जनपदों में, लाइनलाॅस से जुड़े मामले मिल रहे  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Sanjay Kumar Sharma

•

Updated: 20 May 2018, 3:58 PM IST

meerut

यूपी के इस शहर में 'मार्निंग रेड' डाली गर्इ तो पकड़े गए इतने बिजली चोर, हुर्इ बड़ी कार्रवार्इ

मेरठ। वेस्ट यूपी के इन 14 जनपदों में पीवीवीएनएल के अंतर्गत 'मास रेड' में घर-घर चेकिंग की जा रही है। इसमें बिजली चोरी करने वाले काफी लोग पकड़े जा रहे हैं। मेरठ में 58 आैर गाजियाबाद में एक ही दिन में 73 बिजली चोरी को लेकर विभाग ने एफआर्इआर दर्ज करार्इ हैं।पीवीवीएनएल के एमडी आशुतोष निरंजन का कहना है कि बिजली चोरी को लेकर मास रेड अभियान लगातार चलाया जाएगा आैर बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवार्इ की जाएगी।

यह भी पढ़ेंः यहां किसानों का लगातार चार साल से चल रहा प्रदर्शन, 22 की हो चुकी मौत, फिर भी इनकी कोर्इ नहीं सुन रहा

यह भी पढ़ेंः पुलिस की मौजूदगी में हुर्इ पंचायत, गैंगरेप मामले में 30 हजार में समझौते का दबाव

हर जनपद में विद्युत चोरी पर नकेल

'मास रेड' अभियान के तहत मेरठ क्षेत्र के अर्न्तगत कुल 58 विद्युत उपभोक्ता सीधे विद्युत चोरी करते पाये गये जिनकी एफआईआर दर्ज करार्इ गर्इ। इसमें अकेले ही फाजलपुर रोहटा रोड क्षेत्र की है। यह अभियान गाजियाबाद जनपद में भी चलाया गया, इसमें 73 विद्युत उपभोक्ता सीधे विद्युत चोरी करते पाये गए, जिनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करार्इ गर्इ।

यह भी पढ़ेंः योगी राज में नहीं सुन रही थानों की पुलिस, एसएसपी आफिस पर यह करना पड़ रहा फरियादियों को

यह भी पढ़ेंः एक दिन पहले ही करवायी थी लव मैरिज, इस पर होने वाली पंचायत के लिए जाते समय ही...

मेरठ में डाली गर्इ 'माॅर्निंग रेड'

पीवीवीएनएल के अर्न्तगत जनपद मेरठ, बागपत, गाजियाबाद, बुलन्दशहर, हापुड़, गौतमबुद्धनगर, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, शामली, मुरादाबाद, सम्भल, अमरोहा, रामपुर, बिजनौर जनपदों में विद्युत चोरी पर प्रभावी रोक के लिए एमडी आशुतोष निरंजन ने 'मास रेड अभियान' के निर्देश दे रखे हैं। मेरठ में पुराना आरटीआे बिजलीघर के एसडीआे तृतीय वैभव हजेला व जेर्इ सुनील कुमार ने लाइनमैन इकरामुदीन व नवीन के साथ सुबह छह बजे फाजलपुर रोहटा रोड पर माॅर्निंग रेड डाली। इसमें पकड़े गए सभी उपभोक्ता पास से जा रही एलटी लाइन से सीधे केबल डालकर विद्युत चोरी करते पाए गए, जिनकी विद्युत अधिनियम (धारा 135) के अर्न्तगत एफआईआर दर्ज करार्इ गर्इ।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश