3 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

यूपी: मेरठ में पुलिस ने 50 हजार के इनामी बदमाश हसीन को किया ढेर, दर्जनों मामलों में था वांछित

मेरठ में पुलिस ने 50 हज़ार के इनामी बदमाश हसीन उर्फ मोटा को मुठभेड़ में मार गिराया।

2 min read
Google source verification

मेरठ

image

sharad asthana

Dec 31, 2017

meerut

मेरठ। यूपी में अब सीएम योगी के अपराध मुक्त प्रदेश अभियान का असर दिखने लगा है। लूट, हत्या और रेप जैसी वारदात को जड़ से खत्म करने में पुलिस जुटी है और यही वजह है कि प्रदेश में इन दिनों पुलिस लगातार बदमाशों का एनकाउंटर करने में लगी है। गाजियाबाद में लगातार तीन एनकाउंटर से जहां पुलिस ने अपराध और अपराधियों की कमर तोड़ दी तो वहीं अब मेरठ में भी पुलिस ने कुख्यात बदमाश का एनकाउंटर कर अपराध मुक्त प्रदेश में एक और लाइन जोड़ दी। बता दें कि मेरठ पुलिस ने एक बार फिर से साहस का परिचय देते है कुख्यात 50 हजार के इनामी बदमाश हसीन उर्फ मोटा को मुठभेड़ के दौरान मार गिराया और नए साल से पहले ही अपने खाते के एक और कामयाबी जोड़ ली ।

मुठभेड़ में जमकर चली गोलियां
जानकारी के मुताबिक मेरठ के परतापुर थाना इलाके का शताब्दी नगर में शनिवार देर रात में उस वक़्त गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा जब पुलिस और बदमाशो में मुठभेड़ हो गई। इस दौरान दोनों ओर से जमकर फायरिंग हो हुई । दरअसल पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम को सूचना मिली थी कि 50 हज़ार का इनामी बदमाश हसीन उर्फ मोटा अपने एक साथी के साथ इलाके में किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं । सूचना के आधार पर पुलिस ने शताब्दी नगर में चेकिंग शुरू की और इसी बीच वहां बाइक सवार दो लोग दिखाई दिए। जिन्हें रोकने की कोशिश की गई तो उन्होंने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। घटना के बाद जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोलियां चलाईं । पुलिस की गोलियों से बदमाश हसीन जख्मी हो गया और वो ज़मीन पर गिर गया लेकिन उसका साथी फरार हो गया । फायरिंग के बाद घायल को मेडिकल कॉलेज भेजा गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मौके से बदमाश की पिस्टल, कारतूस और बाइक बरामद की हैं । वहीं फरार बदमाश की तलाश में पुलिस ने कॉम्बिंग भी की।

लूट-हत्या की वारदात में वांछित था बदमाश
वहीं एसपी सिटी मेरठ मानसिंह चौहान ने बताया कि मुठभेड़ में मारा गया बदमाश लिसाड़ीगेट थाना इलाके का रहने वाला था और वो लूट हत्या और डकैती जैसे दो दर्जन आपराधिक मामलो में वांछित चल रहा था । हालांकि मृतक बदमाश के पास से एक पहचान पत्र भी मिला जिसमे फरमान नाम लिखा था । इस पर एसपी सिटी ने कहा कि ऐसा संभव है कि बदमाश हसीन अपनी पहचान छुपाने के लिए इस तरह की पहचान पत्र साथ रखता हो । फिलहाल पुलिस मामले की आगे की कार्रवाई में जुट गई है।