मालूम है कि 9 जुलाई को बागपत जेल में मुन्ना बजरंगी की जिला कारागार में कुख्यात सुनील राठी ने गोलियों से भूनकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने मौके से पिस्टल, दो मैगजीन, 22 कारतूस बरामद किए थे। उस दौरान योगी सरकार ने जेल अधीक्षक समेत तीन को निलबिंत कर दिया था। सुनील राठी पर इस मामले में 25 आर्म्स एक्ट का मुकदमा भी दर्ज हुआ था। अब इस मामले में खेकड़ा पुलिस ने सुनील राठी के खिलाफ आरोप पत्र कोर्ट में दायर कर दिया है। 25 आर्म्स एक्ट के मामले में 15 अक्टूबर को राठी की कोर्ट में पेशी होनी थी। यह दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद है।