मेरठ। कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र में 28 अगस्त को हुए जान मोहम्मद हत्याकांड में पुलिस ने महिला सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार दोस्त की पत्नी का नहाते हुए वीडियो बनाने के बाद ब्लैकमेलिंग करके जान मोहम्मद उससे संबंध बनाता था। पत्नी द्वारा अपने पति को सब बातें बताने के बाद ही जान मोहम्मद की जान गई। महिला के पति ने ही इस हत्याकांड की साजिश रची थी। पुलिस ने मामले में चार लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया, जबकि दो आरोपी फरार हैं।