मेरठ। तीन तलाक का मुद्दा फिर से गर्मा गया है। हालांकि यह एक बार फिर से लोकसभा में पास कर दिया गया है। इसके राज्यसभा में पास होने पर भी कोई संदेह नहीं होना चाहिए। बिल के पास होने पर इस पर छिड़ी बहस के बीच अधिवक्ता और राष्ट्रीय एकता मिशन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य शुबुही खान ने कहा कि इसके लिए राजनीति करना गलत है।