शाहीन परवेज ने कहा कि हम कब तक अपने सपूतों को इसी तरह तिरंगे में लपेटकर उनको दुनिया से रुखसत करते रहेंगे। अब समय आ गया है पाकिस्तान को सबक सिखाने का। शहीद मेजर केतन शर्मा को श्रद्धांजलि देने के लिए गन्ना राज्य मंत्री सुरेश राणा, विधायक जितेंद्र सतवाई, विधायक सत्यप्रकाश अग्रवाल, डीएम अनिल ढींगरा व एसएसपी नितिन तिवारी सूरजकुंड पहुंचे। मां ने सरकार से गुहार लगाई है कि कुछ ऐसा कदम उठाएं, जिससे किसी और का लाल शहीद न हो।