2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Meerut: पति और पत्‍नी में मुजफ्फरनगर को लेकर हुआ विवाद, महिला बोली- वहां नहीं रह सकती

Highlights Meerut में पुलिस ऑफिस पहुंचा पति और पत्‍नी का विवाद शिक्षण संस्‍थान में असिस्‍टेंट प्रोफेसर है युवती Muzaffarnagar में डॉक्‍टर है युवक
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

sharad asthana

•

Updated: 27 Nov 2019, 11:54 AM IST

muzaffarnagar.jpg

मेरठ। जनपद में मंगलवार (Tuesday) को एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया। यहां दंपती के बीच विवाद का मामला पुलिस ऑफिस (Police Office) पहुंचा। पत्‍नी ने मुजफ्फरनगर (Muzaffarnagar) को थर्ड क्‍लास सिटी बताते हुए वहां रहने से इंकार कर दिया। उसका कहना था कि वह मुजफ्फरनगर की जगह देहरादून (Dehradun), रुड़की या हरिद्वार (Haridwar) में रह सकती है। केस को अब परिवार परामर्श केंद्र भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें:Muzaffarnagar: महंत के इशारे पर 'बाबा' ने आश्रम में की थी साध्‍वी की हत्‍या, सामने आई चौंकाने वाली सच्‍चाई- देखें वीडियो

मेरठ में रहता है दरोगा

एक दरोगा मेरठ (Meerut) के शास्‍त्रीनगर में रहते हैं। उनकी बेटी एक शिक्षण संस्‍थान में असिस्‍टेंट प्रोफेसर है। करीब दो साल पहले मुजफ्फरनगर के एक गांव के रहने वाले डॉक्‍टर से युवती की शादी हुई थी। दो साल पहले युवक मेरठ में डॉक्‍टरी कर रहा था। अभी कुछ माह पहले युवक ने मुजफ्फरनगर में डॉक्‍टरी शुरू कर दी थी। इसके बाद पति और पत्‍नी में मुजफ्फरनगर में रहने को लेकर विवाद हो गया। मंगलवार को युवती अपने पिता के साथ मेरठ में पुलिस ऑफिस पहुंच गई। इस बीच वहां पर डॉक्‍टर भी अपने परिजनों के साथ पहुंच गए। वहां दोनों ही पक्षों में तीखी नोकझोंक हुई।

यह भी पढ़ें:Bulandshahr: चालान कटने के बाद जब युवक ने पूछा सवाल तो पुलिसवालों ने जबरदस्‍ती गाड़ी में बैठा दिया- देखें वीडियो

परिवार परामर्श केंद्र भेजा गया मामला

इस दौरान युवती ने कहा कि मुजफ्फरनगर थर्ड क्‍लास शहर है। वह वहां पर नहीं रह सकती है। इससे बढ़ि‍या वह अपने पिता के घर पर रह लेगी। इस बारे में एसपी क्राइम रामअर्ज ने कहा कि ऐसा मामला मंलगवार को पुलिस ऑफिस में आया था। मुजफ्फरनगर में रहने को लेकर पति और पत्‍नी में विवाद था। मामले को परिवार परामर्श केंद्र में भेज दिया गया है।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश