शहर के बड़े माॅल पर नगर निगम का करीब 96 लाख रुपये बकाया है। सम्पत्ति कर अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि सुपरटेक के शाॅपिक्स माॅल पर तीन साल का करीब 96 लाख रुपये गृहकर बकाया है। इस संबंध में नगर निगम की ओर से बिल, डिमांड नोटिस, रिमाइंडर और कुर्की नोटिस पांच महीने पहले दिए जा चुके हैं, लेकिन माॅल प्रबंधन की ओर से गृहकर अदा नहीं किया गया। इसके बाद नगर आयुक्त के निर्देश पर शाॅप्रिक्स माॅल में तालाबंदी करने आए हैं। टीम जब तक यहां रही, तब तक यहां करीब दो घंटे तक माॅल में लोगों का प्रवेश बंद कर दिया गया था।