20 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Uttar Pradesh / Meerut / लॉकडाउन के दौरान 50 लोगों को छत पर पढ़वा रहे थे नमाज, पुलिस ने दो भाई किए गिरफ्तार

लॉकडाउन के दौरान 50 लोगों को छत पर पढ़वा रहे थे नमाज, पुलिस ने दो भाई किए गिरफ्तार

Highlights मेरठ के परतापुर के गांव डूंगरावली का मामला पुलिस के पहुंचने पर गांव में मच गई अफरातफरी गांव के लोगों ने रोका था सामूहिक नमाज पढ़वाने से  
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Sanjay Kumar Sharma

•

Updated: 28 Mar 2020, 9:45 AM IST

namaz1.jpg

मेरठ। लॉकडाउन के कारण जुमे की नमाज घर पर ही पढऩे के लिए मुस्लिमों से कहा गया था। धर्मगुरुओं ने इसे लेकर पहले से ही ऐलान कर दिया था। इसका पालन भी हुआ, लेकिन कुछ लोगों ने गुपचुप तरीके से सामूहिक नमाज भी पढ़ी। ऐसा ही एक मामला परतापुर क्षेत्र के डूंगरावली में देखने को मिला, जब दो भाइयों ने अपने घर की छत पर 50 लोगों को सामूहिक नमाज पढ़वायी। इसकी सूचना गांववालों ने पुलिस को दी। पुलिस ने दो भाइयों को गिरफ्तार किया है।

यह भी पढ़ेंः डीएम ने कहा- घर तक सामान पहुंचाने की हुई व्यवस्था, लोगों को बाहर निकलने की जरूरत नहीं

बताते हैं कि गांव के दो सगे भाइयों दीन मोहम्मद और आस मोहम्मद ने जुमे की नमाज के लिए लोगों को बुलाया। इसके लिए गांव वालों ने मना भी किया था। सूचना पर पहुंची पुलिस को देखकर नमाज पढ़ रहे लोगों मेंअफरातफरी मच गई। कई लोग छत से लटककर कूछ गए। पुलिस ने दोनों भाई दीन और आस मोहम्मद को गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी आनंद प्रकाश मिश्रा ने बताया कि गांव वालों ने जब दोनों भाइयों को इसके लिए मना किया था। दोनों भाइयों की गांव वालों से कहासुनी भी हुई थी। इसके बाद उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी। पकड़े गए दोनों भाइयों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

यह भी पढ़ेंः Corona के खिलाफ नगर निगम के कर्मचारियों की पहल, चौक-चौराहों पर स्लोगन से कर रहे जागरूक