24 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Uttar Pradesh / Meerut / Namo Bharat: नमो भारत दिल्ली से चलने के लिए तैयार, अब 40 मिनट में पहुंचेंगे मेरठ

Namo Bharat: नमो भारत दिल्ली से चलने के लिए तैयार, अब 40 मिनट में पहुंचेंगे मेरठ

Namo Bharat Train: अब आप मात्र 150 रुपए में दिल्ली से मेरठ पहुंच सकेंगे। यहीं नहीं, आप ये यात्रा मात्र 40 मिनट में तय कर सकते हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Sanjana Singh

•

Updated: 3 Jan 2025, 11:52 AM IST

Namo Bharat Train: दिल्ली से मेरठ के बीच सफर करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। अब यात्री दिल्ली से मेरठ और मेरठ से दिल्ली का सफर मात्र 40 मिनट में तय कर सकेंगे। इसमें सबसे बड़ा योगदान नमो भारत ट्रेन का है, जो दिल्ली को एनसीआर में मेरठ से जोड़ेगा। इसका उद्घाटन 5 जनवरी 2025 को किया जाएगा।

अगर आप अभी मेरठ एक्सप्रेसवे से सफर करते हैं तो आपको करीब सवा घंटे का समय लगेगा, जो सराय काले खां से शुरू होकर मेरठ खत्म होगी। अगर रास्ते में आपको ट्रैफिक मिलता हो तो यात्रा का समय और बढ़ सकता है। वहीं, नमो भारत आपको 40 मिनट में न्यू अशोक नगर से मेरठ तक पहुंचा देगी। नमो भारत ट्रेन साहिबाबाद से आनंद विहार होकर न्यू अशोक नगर स्टेशन तक पहुंचेगी। 

5 जनवरी को पीएम मोदी करेंगे शुभारंभ

पांच जनवरी को जापानी पार्क की रैली के जरिये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसका शुभारंभ करेंगे। आपको बता दें कि इससे पहले पीएम मोदी दिल्ली के न्यू अशोक नगर और गाजियाबाद के साहिबाबाद के बीच RRTS (Rapid Rail Transit System) का उद्घाटन 29 दिसंबर 2024 को करने वाले थे, लेकिन पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन की वजह से यह उद्घाटन टाल दिया गया। 

यह भी पढ़ें: अब वंदे भारत मेट्रो नहीं बल्कि नमो भारत रेपिड रेल का उद्घाटन करेंगे PM Modi, रेलवे ने दिया बड़ा अपडेट जानिए पूरा मामला

2023 में हुआ था पहले खंड का उद्घाटन

दरअसल, दिल्ली से एनसीआर के शहरों की आवाजाही बेहतर करने के लिए केंद्र सरकार रैपिड रेल प्रोजेक्ट पर काम कर रही है। इसमें दिल्ली से मेरठ को जोड़ने वाले पहले प्रोजेक्ट पर अभी साहिबाबाद से मेरठ के बीच करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से नमो ट्रेन चल रही है। पीएम मोदी ने 20 अक्टूबर 2023 को RRTS के पहले 17 किलोमीटर लंबे खंड का उद्घाटन किया था। 

दो स्टेशन और जुड़ेंगे

NCRTC (राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम) अधिकारियों के मुताबिक, न्यू अशोक नगर तक ट्रेन चलाने की तैयारी पूरी है। इसके संचालन के बाद मेरठ साउथ से साहिबाबाद स्टेशन के बीच दौड़ रही नमो भारत दिल्ली तक पहुंच जाएगी। इन दो स्टेशनों के जुड़ने से नमो भारत एक तरफ से 54 किमी का सफर तय करेगी। वहीं, 9 की जगह स्टेशन की संख्या 11 हो जाएगी।

कितना होगा किराया?