मेरठ। दो साल पहले नोटबंदी आैर एक साल पहले जीएसटी लागू करने के मोदी सरकार के फैसले से मेरठ का चर्चित आैर नामी होटल 'हारमनी इन' कर्ज में इस तरह डूबा कि सिर पर 100 करोड़ रुपये के कर्ज से दबकर होटल मालिक को रातोंरात परिवार समेेत शहर छोड़ना पड़ा। होटल के बिजली, पानी व गैस के कनेक्शन कटने आैर स्टाफ की छह महीने से ज्यादा की बकाया सेलेरी, रिलायंस कैपिटल समेत कर्इ बैंकों व कुछ अन्य देनदारों के तकादे इतने बढ़ गए थे कि इस होटल पर लगातार संकट आ गए थे। इस साल होली के तीन दिन बाद ही छह मार्च की रात को होटल मालिक ने स्टाफ को बगैर बताए अपने शास्त्रीनगर स्थित कोठी पर नौकर को छोड़कर अज्ञातवास शरण ली थी, जबकि नौकर यह कहता रहा कि वह दक्षिण में धार्मिक यात्रा पर गए हुए हैं, लेकिन जब परिवार के सभी लोगों के मोबाइल फोन लगातार स्विच आफ आए आैर होटल मालिक परिवार समेत लौटकर 10-15 दिन में भी नहीं आए, तब जाकर होटल 'हारमनी इन' बिगड़ती परिस्थितियों आैर मालिक ताराचंद पुरी आैर इकलौते बेटे हिमांशु पुरी के कर्ज में डूबे होने का लोगों को पता चला। इसकी जानकारी होते ही होटल के स्टाफ में अफरातफरी फैल गर्इ आैर दस दिन बाद ही होटल 'हारमनी इन' का स्टाफ भी छोड़-छाेड़कर जाने लगा। कर्जा देने वालों ने होटल मालिक ताराचंद पुरी व हिमांशु पुरी के एक महीने तक घर वापसी नहीं आने की दशा में कोठी पर हंगामा किया आैर उनकी दो लक्जरी गाड़ी समेत काफी सामान अपने साथ ले गए। होटल भी बंद हो गया आैर उसके बाद रिलायंस कैपिटल, नगर निगम व अन्य कर्ज देने वालों ने अपने-अपने नोटिस बंद होटल पर चस्पा कर दिए।