3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कश्मीर में पत्थरबाजी का खुलासा करने वाले नसीम ने अब कह दी ऐसी बात

कश्मीर में सेना पर पत्थरबाजी करने के बारे में किया था खुलासा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Rahul Chauhan

•

Updated: 23 Jun 2018, 2:26 PM IST

Naseem

कश्मीर में पत्थरबाजी का खुलासा करने वाले नसीम ने अब कह दी ऐसी बात

बागपत। जम्मू कश्मीर से बागपत लौटकर अपने घर पहुंचे नसीम ने एक बार फिर अपने बयान से पलटी मार ली है पुलिस जांच के बाद नसीम ने यह पलटी मारी है नसीम का कहना है लेन-देन के हिसाब को लेकर उसने यह कहानी गढ़ी थी। हालांकि मामले को लेकर पुलिस अभी किसी नतीजे पर नहीं पहुंची है। दरअसल मामला जम्मू कश्मीर में चल रही पत्थरबाजी को लेकर था, जहां पर बागपत और सहारनपुर से 6 लोग नौकरी के लिए गए थे और वहां की एक सिलाई फैक्ट्री में काम पर लग गए।

यह भी पढ़ें-इस शहर में मुसलमानों ने कांग्रेस नेता सैफुद्दीन सोज का इस तरह किया जबर्दस्त विरोध

बागपत पहुंचकर उन्होंने आरोप लगाया था कि फैक्ट्री मालिक ने उन्हें बंधक बना लिया और उनसे सेना पर पत्थरबाजी कराई। ऐसा ना करने पर उनके साथ मारपीट की जाती थी। उनका यह बयान जब मीडिया में आया तो हंगामा खड़ा हो गया। बागपत से लेकर लखनऊ और दिल्ली तक इसकी गूंज पहुंच गई। खुद एडीजी ने मामले की जांच के आदेश दे दिए। हालांकि बागपत पुलिस ने बड़ौत निवासी नसीम को पहले ही उठा लिया और पूछताछ में लगी थी। पुलिस पूछताछ में अब नया मोड़ आ गया है। अब नसीम ने सारा मामला पैसे के लेनदेन को लेकर बताया है कि कंपनी मालिक ने उनको धमकी दी थी, जिससे बचने के लिए उन्होंने यह कहानी गढ़ी है।

यह भी पढ़ें-स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही से महिला ने सड़क पर दिया बच्चे को जन्म

हालांकि नसीम के बयान से पलटने के कारण पुलिस किसी नतीजे पर नहीं पहुंची है और जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई करने की बात कही है। बागपत एसपी जयप्रकाश का कहना है कि अभी जांच पूरी नहीं हुई है। नसीम बार-बार कभी कुछ बोल रहा है तो कभी कुछ। उसके सभी बयानों को लेकर जांच की जाएगी। उसके बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी। लेकिन मामले को लेकर और भी बातें कही जा रही हैं, क्योंकि बयान के बाद से ही एलआईयू और पुलिस इन लोगों से पूछताछ में लगी है, जिससे बचने के लिए युवक बयान से पलट रहे हैं।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश