उन्होंने कहा कि सुरक्षा में लगे पुलिसकर्मियों को इस तरह से निभानी होगी, जिससे नौचंदी मेले की छवि खराब न हो। उन्होंने कहा कि मेले में सभी व्यापारी अपने सामान मूल्य बाजार के अनुसार ही रखें। उनकी यहां ज्यादा बिक्री होगी, इसलिए कम ही मूल्य रखें। उन्होंने कहा कि मेले में खाना स्वच्छ व सुंदर मिले, उसमें अगर रंग का प्रयोग किया गया तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवार्इ होगी। पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी या कोई रसूखदार मेले में भोजन या अन्य चीजों कोई मुफ्त में पाने की कोशिश करेगा या दुकानदारों से दुर्व्यवहार करेगा, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवार्इ होगी। कमिश्नर ने कहा कि मेले में सफार्इ आैर सुरक्षा का सबसे ज्यादा ख्याल रखा जाएगा।