कुट्टू के आटे के फायदों के बारे में वैलेटिस कैंसर हास्पिटल के डा. राहुल भार्गव बताते हैं कि कुट्टू का आटा प्रोटीन से भरपूर होता है और जिन्हें गेहूं से एलर्जी हो उनके लिए बेहतरीन विकल्प है। इसमें मैग्नीशियम, विटामिन बी, आयरन, कैल्शियम, फोलेट, जिंक, कोपर, मैग्नीज और फासफोरस भरपूर मात्रा में होता है। उनके अनुसार इसमें फाईटोन्यूट्रियेंट रूटीन भी होता है जो कोलेस्ट्रोल और ब्लड प्रेशर को कम करता है। यह सेलियक रोग से पीड़ितों के लिए अच्छा आहार होता हैै।