मेरठ। प्रेमी की शादी चुपके-चुपके उसके परिजन जबरन कराने की तैयारी कर रहे थे। इस बारे में जब प्रेमिका को पता चला, तो पहले उसने अपने प्रेमी से मिलने की कोशिश की, लेकिन जब वह अपने प्रेमी से मिलने में कामयाब नहीं हो पाई, तो उसने घर में ही जहर पीकर अपनी जीवन लीला समाप्त करने की कोशिश की। परिजनों ने हालत बिगड़ती देख उसे अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। परिजन कुछ बोलने के लिए तैयार नहीं हैं।