26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मेरठ में कोरोना की नई चेन मिलने से हड़कंप, एक महिला की मौत, जेल के दो बंदी समेत 8 नए केस मिले

Highlights - मेरठ में कोरोना से मरने वालों की संख्या पहुंची 33 - जिले में अब कोरोना पीड़ितों की संख्या हुई 489 - दूसरे राज्य से लौटे श्रमिकों के चलते हालात बेकाबू
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

lokesh verma

•

Updated: 6 Jun 2020, 9:56 AM IST

coronavirus

coronavirus

मेरठ. अनलॉक-1 चल रहा है, लेकिन मेरठ व आसपास के जिलों में कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा। शुक्रवार को मेरठ में आठ नए पॉजिटिव केस मिले। इनमें दो अस्थाई जेल के बंदी व दो दूसरे राज्य से आए कामगार शामिल हैं। एक अस्पताल का स्टाफ भी संक्रमित मिला है। मेरठ में कुल संक्रमितों की संख्या 489 हो गई है। अब तक यहां 33 मौत हो चुकी हैं। स्वस्थ मरीजों की संख्या 344 है। एक्टिव केस 112 हैं। मुजफ्फरनगर के मिमलाना रोड निवासी युवक व पुरकाजी की महिला की एम्स ऋषिकेश में कोरोना से मौत हो गई।

यह भी पढ़ें- नाेएडा में 27 नए मामले सामने आए, मरने वालो की संख्या हुई दस, 570 संक्रमित

सुभारती मेडिकल कालेज के जिस कर्मचारी को कोरोना की पुष्टि हुई है। वह जानी ब्लाक के एक गांव का रहने वाला है। उसके कोरोना पॉजिटिव पाए जाने पर सुभारती क उस ब्लाॅक को सील कर दिया गया है। वहीं अस्पताल के अन्य कर्मचारियों को भी होम क्वारंटीन रहने के लिए कहा गया है। अन्य मिले केसों में दो युवक अस्थाई जेल में बंद कैदी हैं। इन दोनों को कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। वहीं दो प्रवासी श्रमिक हैं, जो कि सूरत से आए हैं। इन सभी को सर्विलांस में रखा गया था।

बता दें कि सुभारती कर्मचारी कोरोना की नई चेन है। इससे सुभारती परिसर में हड़कंप मच गया है। परिसर में रहने वालों को घरों में ही रहने की सलाह दी गई है। वहीं सुभारती कैंप को सैनिटाइज करवाया जा रहा है। सीएमओ डाॅ. राजकुमार ने बताया कि आज मिलने वाले केसों में दो नई चेन हैं। इनमें एक सुभारती में मिला व्यक्ति और दूसरी परीक्षितगढ़ ब्लाॅक की शिवपुरी गांव की महिला। बता दे कि मेरठ में प्रतिदिन नई चेन मिल रही हैं, जो कि स्वास्थ्य विभाग के लिए सिरदर्द बनी हुई हैं। जिले में अब तक 33 मरीजों की मौत हो चुकी है।

यह भी पढ़ें- डॉक्टरों की लापरवाही: महिला ने अस्पताल की दहलीज पर दिया बच्ची को जन्म, उपचार न मिलने से मौत

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग