पुलिस के अनुसार प्रभात नगर निवासी आरोपी का यूनिक कार स्कैनर्स नाम से सूरजकुंड व जिटौली रोड पर सर्विस सेंटर है। उसका एक कालेज भी है। पुलिस के अनुसार आठ साल पहले कालेज मलिक ने कंकरखेड़ा क्षेत्र में रहने वाली युवती को कॉलेज में रिसेप्शनिस्ट की नौकरी दी थी। अब उसने आरोप लगाया कि उसकी अश्लील वीडियो बनाकर आठ साल से ब्लैकमेल कर उसके साथ दुष्कर्म कर रहा था। पीड़िता का कहना है कि आरोपी से ही उसके पास चार साल का बेटा भी है, जिसे अपना नाम देने से आरोपित ने इनकार कर दिया। युवती ने बच्चे का डीएनए टेस्ट कराने की मांग की थी। कप्तान ने मामले की जांच सीओ सिविल लाइन को सौंपी थी। युवती ने आरोपी के साथ बातचीत की ऑडियो, वीडियो और वाट्सएप चैट सार्वजनिक की, जिसके बाद पुलिस जांच के प्रति गंभीर हो गई।