आतंकियों का यह गुर्गा हरकतउलहर्ब-ए-इस्लाम संगठन से जुड़ा हुआ है। एनआईए की टीम ने मेरठ के थाना मुंडाली के अतंर्गत गांव जसौरा में स्थानीय पुलिस को सूचना दिए बगैर छापेमारी की। जिसमें यहां के रहने वाले मोहम्मद अफसर टीम के हत्थे चढ़ गया। उसकी गिरफ्तारी होते ही गांव में हड़कंप मच गया और सैकड़ों की संख्या में ग्रामीणों ने टीम को घेर लिया, लेकिन तब तक स्थानीय थाने की पुलिस को आलाधिकारियों को सूचित कर दिया गया।