मेरठ। आरटीओ विभाग से जुड़ी अधिकांश सेवाएं अब घर बैठे ही लोगों को प्राप्त हो सकेंगी। लोग घर बैठे ही परिवहन विभाग की 18 सेवाओं का लाभ ले सकेंगे। इसके लिए उन्हें आरटीओ कार्यालय के चक्कर नहीं लगाना पडे़ंगे। इनमें लर्निग लाइसेंस सरीखी सुविधाएं भी हैं, जिनके लिए आरटीओ कार्यालयों में खासी परेशानी झेलनी होती है। स्थाई डीएल समेत गिनी-चुनी सेवाओं को छोड़ दिया जाए तो करीब-करीब सभी अहम सेवाएं आसानी से बिना संभागीय परिवहन कार्यालय जाए मिलेंगी।