पांच ड्रोन कैमरे से आयोजन स्थल की निगरानी की जा रही है। आरएसएस के इस राष्ट्रोदय कार्यक्रम की कवरेज लिए पहुंचे पत्रकारों के लिए मीडिया गैलरी मंच से करीब ३०० मीटर दूर है। हर जिले के आ रहे आरएसएस कार्यकर्ताओं को मंच से ५०० मीटर की दूरी पर बैठाया गया है। कार्यक्रम स्थल पर 20 एलर्इडी भी लगार्इ गर्इ हैं। वहीं, नौ हजार लाउडस्पीकर की व्यवस्था की गई है, ताकि संघ प्रमुख का संदेश हर कार्यकर्ता तक पहुंच सके।