20 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Uttar Pradesh / Meerut / Lockdown में गरीब और बेसहारा लोगों की मदद करने को जुटे अफसर और पुलिसकर्मी, हर तरफ हो रही तारीफ

Lockdown में गरीब और बेसहारा लोगों की मदद करने को जुटे अफसर और पुलिसकर्मी, हर तरफ हो रही तारीफ

Highlights लॉकडाउन में भूखे लोगों को खाना खिला रहे दूसरे जिलों के फंसे लोगों को भिजवाने में मदद घर-घर जाकर लोगों के खाने की व्यवस्था कर रहे  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Sanjay Kumar Sharma

•

Updated: 28 Mar 2020, 5:27 PM IST

meerut

मेरठ। लॉकडाउन के दिनों में पुलिस का दूसरा रूप सामने आ रहा है, जो किसी फरिश्ते से कम नहीं है। पुलिस वाले हाथ बेसहारा और भूखे लोगों के लिए खाने की थाली थामे एक मिसाल पेश कर रहे हैं। कोरोना वायरस से बचाव में देश में लॉकडाउन होने के बाद भूखे-प्यासे लोगों के लिए पुलिसकर्मी घर-घर जाकर भोजन की व्यवस्था करा रहे हैं। मेरठ के कुछ थानों में तो बकायदा कढाई चढ़ी हुई है। जहां पर पुलिसकर्मी खुद ही खाना बनाकर गरीब और बेसहारा लोगों को खिला रहे हैं।

यह भी पढ़ेंः मेरठ में कोरोना मरीज की पुष्टि के बाद बड़ी संख्या में लोगों की होगी स्क्रीनिंग, स्वास्थ्य विभाग ने बनाई ये योजना

लॉकडाउन के बाद से शहर में तमाम ऐसे लोग फंसे हुए हैं जो अपने घरों पर नहीं जा सकते। इन लोगों को घर तक पहुंचना मुश्किल हो रहा है। कुछ तो वाहन की व्यवस्था न होने पर लोग पैदल ही चल पड़े हैं। वहीं जो लोग रुके हैं उनके पास अब पेट भरने के लिए कोई रुपया और पैसा पास में नहीं रह गया है। ऐसे में पुलिस इन गरीबों को बड़े प्रेम के साथ खाना खिला रही है। इससे पहले उन्हें पूरी तरह सैनिटाइज किया जाता है। इसमें प्रशासनिक और पुलिस अफसर भी गरीब-बेसहारा लोगों को खाना भोजन वितरण कर रहे हैं। एडीजी प्रशांत कुमार, जिलाधिकारी अनिल ढींगरा, एसएसपी अजय साहनी समेत अन्य अफसर भी गरीबों का भोजन वितरण कर रहे हैं।

यह भी पढ़ेंः Lockdown के दौरान 50 लोगों को छत पर पढ़वा रहे थे नमाज, पुलिस ने दो भाई किए गिरफ्तार

सीओ ब्रहमपुरी चक्रपाणि त्रिपाठी ने आज बाहर से आने वालों के लिए भोजन की व्यवस्था की। साथ ही ड्यूटी पर तैनात महिला कांस्टेबल भी बराबर लोगों की मदद को हाथ बढ़ा रही हैं। जिले के अन्य थानों में तैनात पुलिसकर्मी अपनी टीम के साथ क्षेत्र में भोजन के पैकेट लेकर निकल रहे हैं और गरीबों को भोजन करा रहे हैं। पुलिस के इस रूप को देखकर हर कोई उनकी सराहना कर रहा है। यही नहीं, पुलिसकर्मी लोगों को कोरोना से बचाव के बारे में भी जागरूक कर रहे हैं।

यह भी पढ़ेंः Corona के खिलाफ नगर निगम के कर्मचारियों की पहल, चौक-चौराहों पर स्लोगन से कर रहे जागरूक