सट्टा लगाने वाले सभी लोगों को पुलिस ने पकड़ लिया। ऑनलाइन कैसिनो के संचालक ब्रह्मापुरी निवासी प्रियांश सिंघल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसने स्वीकार किया कि वह ऑनलाइन कैसिनो में सट्टे का कारोबार करता है। इनके पास से पुलिस ने 18 मोबाइल, 12 कंप्यूटर, आठ बाइक, 30 हजार रुपये बरामद किए हैं। सभी पकड़े गए आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।