संदीप पहल ने कहा कि जो लोग देश में रहकर पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाते हैं, एसपी सिटी ने उन्हें जवाब देकर सही काम किया और शहर को झुलसने से बचाया। कुछ लोग इस मामले में कुचक्र रच रहे हैं। इस बारे में भाजपा छावनी मंडल के अध्यक्ष विशाल कन्नौजिया का कहना है कि जो लोग देश में रहकर पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाते है, वह ठीक नहीं है। एसपी सिटी के स्थान पर कोई भी होता तो वह भी ऐसा ही करता।