30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Panchayat election लग्जरी गाडियों से पंचायत चुनाव में सप्लाई हो रही तस्करी की शराब

Panchayat election रेस्टोरेंट से ग्रामीण क्षेत्रों में हो रही थी सप्लाईशराब के साथ तीन बदमाश भी गिरफ्तारतस्करी की 40 पेटी शराब की बरामद
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

shivmani tyagi

•

Updated: 6 Apr 2021, 8:16 PM IST

chunav.jpg

Panchayat election लग्जरी गाडियों से पंचायत चुनाव में सप्लाई हो रही तस्करी की शराब

पत्रिका न्यूज नेटवर्क

मेरठ. पंचायत चुनाव के नजदीक आते ही शराब की तस्करी भी काफी बढ़ गई है। जिले में शराब तस्कर लग्जरी गाडियों में शराब की पेटिंया ढो रहे हैं। थाना भावनपुर पुलिस ने ऐसे ही शराब तस्कर गिरोह के एक गैंग के तीन लोगों को पकड़ा है जो कि लग्जरी कारों में शराब की तस्करी कर रहे थे। पुलिस ने तीनों तस्करों से शराब की 40 पेटी बरामद की है। शराब के साथ तीनों इसकी सप्लाई देने जा रहे थे। बताया जा रहा है शराब की यह खेप गढ़ रोड स्थित एक रेस्टोरेंट पर उतारी जानी थी।

यह भी पढ़ें: आज तक नहीं छोड़ा काेई चुनाव फिर भी बची है जीत की उम्मीद, अब पत्नी के साथ पंचायत चुनाव में उतरे राष्ट्रपति तक का चुनाव लड़ चुके हसनूराम

मंगलवार की तड़के भावनपुर पुलिस गढ़ रोड पर चेकिंग में जुटी थी। इसी दौरान पुलिस ने दो लग्जरी कारों को रोका। कारों की तलाशी लेने पर उसमें 40 पेटी हरियाणा मार्का शराब बरामद की गई। जिसके बाद पुलिस ने दोनों कारों में मौजूद तीनों व्यक्तियों को हिरासत में ले लिया। पूछताछ के दौरान जानकारी मिली की शराब की यह खेप गढ़ रोड स्थित एक रेस्टोरेंट में उतारी जानी थी। देहात क्षेत्र के कई इलाकों में सप्लाई किया जाता। पुलिस ने बरामद शराब को कब्जे में लेते हुए तीनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। इसी के साथ अब पुलिस रेस्टोरेंट मालिक की तलाश में जुटी है। हालांकि थाना स्तर से घटना की पुष्टि नहीं की गई है। मगर सूत्रों के मुताबिक पुलिस शराब की खेप को शहर में भेजने वालों की सरगर्मी से तलाश कर रही है।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग