28 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Uttar Pradesh / Meerut / VIDEO: पेपर गोदाम में आग से दो गाड़ियों समेत लाखों का माल खाक

VIDEO: पेपर गोदाम में आग से दो गाड़ियों समेत लाखों का माल खाक

Highlights आग लगने से इलाके में मच गया हड़कंप आधा दर्जन दमकल गाड़ियों ने आग पर पाया काबू थाना ब्रह्मपुरी के खुशहाल कालोनी का मामला  
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Sanjay Kumar Sharma

•

Updated: 28 Dec 2019, 7:58 PM IST

meerut

मेरठ। थाना ब्रहमपुरी स्थित खुशहाल कालोनी में पेपर के गोदाम में अचानक भीषण आग लग गई। धमाकों की आवाज सुनकर आसपास के क्षेत्र में दहशत फैल गई। क्षेत्रवासियों ने इसकी सूचना फायर बिग्रेड को दी। आग पर काबू पाने के लिए फायर ब्रिगेड को काफी मशक्कत करनी पड़ी। खुशहाल नगर में एक पेपर का गोदाम है। गोदाम में पेपर के बॉक्स बनाए जाने का काम किया जाता है। सुबह करीब 9 बजे गोदाम में अचानक तेज धमकों के साथ आग लग गई। एक के बाद एक कई धमकों होने पर क्षेत्रवासियों ने देखा तो अफरातफरी मच गई। क्षेत्रवासियों ने इसकी सूचना गोदाम मालिक व फायर बिग्रेड को दी। सूचना मिलते ही फायर बिग्रेड की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंची और बामुश्किल आग पर काबू पाया। इस दौरान गोदाम मालिक मौके पर नहीं पहुंचा। वहीं व्यापार संघ के अध्यक्ष और कई व्यापारी नेता भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने गोदाम में आग लगने की जानकारी ली। वहीं गोदाम में तैनात कर्मचारियों ने बताया कि अभी नुकसान का आंकलन नहीं किया गया है। हालांकि आग से लाखों रुपये का नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है।