मेरठ। गणतंत्र दिवस की 70वीं सालगिरह के मौके पर 'पत्रिका' की ओर से 'स्वर्णिम भारत' अभियान शुरू किया गया है। इसके अंतर्गत आम नागरिकों से 70 घंटे यानी रोजाना साढ़े 11 मिनट अपने गांवों और शहरों में सफाई और प्लास्टिक से मुक्ति का आह्वान किया जा रहा है। ताकि लोग अपने आसपास सफाई रखें और प्लास्टिक का इस्तेमाल भी बंद कर दें। साथ ही आसपास के लोगों को प्रोत्साहित करें। इसी कड़ी में मेरठ के लोहिया नगर स्थित सेंट देवाश्रम इंटर कालेज की छात्राओं ने पत्रिका के इस अभियान के अंतर्गत शपथ ली और लोगों को अपने आसपास सफाई रखने और प्लास्टिक का इस्तेमाल बंद करने के लिए प्रोत्साहित करने की बात कही।