स्वास्थ्य विभाग के अनुसार मरीज कई दिनों से जिले में ही रह रहा है। बताया जाता है कि ये व्यक्ति सैकड़ों लोगों के संपर्क में आया था। उधर,मरीज की पत्नी और तीन अन्य को भी कोरोना वार्ड में भर्ती कर लिया गया है। इनकी शनिवार को जांच होगी। स्वास्थ्य विभाग के पास सरूरपुर, कंकरखेड़ा से लेकर श्यामनगर समेत अन्य स्थानों से 150 से ज्यादा फोन आए, जिसमें उनक यहां कोरोना पॉजिटिव की बात कही गई, हालांकि ये बाद में अफवाह साबित हुई।