मेरठ। जब खाकी ही ये काम करने लगे, तो अपराध क्या खाक रुकेंगे। मेरठ में तो ऐसा ही कुछ हो रहा है। मवाना क्षेत्र में यहां के लोगों ने एक कांस्टेबल पर बंद मकान में दो युवतियों के साथ रंगरेलियां मनाने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। कस्बे की ढिकौली रोड पर एक धार्मिक स्थल के निकट इसरार सैफी नाम का कांस्टेबल किराए पर रहता है। इसरार मवाना कोतवाली में तैनात है, लेकिन 29 जनवरी से गैरहाजिर चल रहा है। बताया जाता है कि दोपहर को दो युवतियां इसरार के कमरे पर पहुंची और मकान को बंद कर लिया। काफी देर तक किसी को बाहर न निकलता देख क्षेत्र के दर्जनों निवासियों ने मकान को घेर लिया।