Skymet weather के अनुसार, मई के इस सप्ताह मेंं लगातार तापमान में उछाल आऐगा। जिसकी वजह से तेज गर्मी लोगों के लिए परेशानी बढ़ाएगी। हालांकि, शुक्रवार को जनपद का अधिकतम 45 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि न्यूनतम 25 डिग्री। Skymet weather के अनुसार, अगले कुछ दिनों में भीषण गर्मी झेलने के लिए तैयार जाएं। मौसम विभाग के मुताबिक, यूपी में 23 से 27 मई तक भीषण गर्मी पड़ने वाली है। इस दौरान जनपद लू की चपेट में भी रहेगा। सुबह, दोपहर, शाम व रात को भी गर्म हवाएं परेशान करेंगी।