15 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Meerut Petrol Price : जानिए आज रविवार को मेरठ में क्या है पेट्रोल और डीजल का भाव

Petrol Diesel Price Meerut आज रविवार मेरठवासियों के लिए राहत भरा रहा। आज भी मेरठ में पेट्रोल डीजल के दामों में किसी प्रकार की कोई वृद्धि नहीं की गई है। बता दें कि इस समय अंतराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल के दाम लगातार गिर रहे हैं। जिससे देश की तेल कंपनियों का घाटा कम हुआ है। वहीं मेरठ में आज तेल की कीमतें पुराने दरों पर ही स्थिर हैं। यानी तेल कंपनियों ने आज भी पेट्रोल—डीजल के दामों में वृद्धि नहीं की है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Kamta Tripathi

•

Updated: 17 Jul 2022, 8:44 AM IST

Meerut Petrol Price : जानिए आज रविवार को मेरठ में क्या है पेट्रोल और डीजल का भाव

Meerut Petrol Price : जानिए आज रविवार को मेरठ में क्या है पेट्रोल और डीजल का भाव

Petrol Diesel Price Meerut आज 17 जुलाई केा मेरठ सहित पूरे देश में पेट्रोल और डीजल के दामों में राहत मिली है। यानी आज भी पेट्रोल और डीजल की कीमतों में किसी प्रकार की कोई बढ़ोत्तरी नहीं हुई है। आज भी तेल कंपनियों ने दाम स्थिर रखे है। तेल कीमतें स्थिर होने से लोगों को काफी राहत मिली है। मेरठ में आज पेट्रोल डीजल पुरानी कीमतों पर ही बिक रहा है। आज मेरठ में पेट्रोल की कीमत 96.31 रुपये प्रति लीटर और डीजल का दाम 89.49 रुपये प्रति लीटर है।


अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की सप्लाई कम होने की चिंताओं के बीच देश में लगातार पेट्रोल डीजल का दाम स्थिर है। आज जुलाई की 17 तारीख को भी सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल की कीमत में कोई परिवर्तन नहीं किया। तेल कंपनियों ने अप्रैल में पेट्रोल डीजल की कीमत आखिरी बार बढ़ाई थी। उसके बाद से जब केंद्र सरकार एक्साइज टैक्स में कटौती की उसके बाद से तेल के दाम स्थिर हो गए हैं। हालांकि, इस बीच अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल का दाम 100 डॉलर से नीचे आने का नाम नहीं ले रहा।

यह भी पढ़े : Meerut Weather update : आसमान में बादल और रिमझिम बूंदों ने सावन में गिराया तापमान

क्रूड ऑयल का भाव 110 डॉलर के ऊपर है। बाजार में सप्लाई और इन्वेंट्री को लेकर अनिश्चितता बनी है। एशियाई बाजारों में गत गुरुवार को तेल के वैल्यू में थोड़ी बढ़त दिखाई दी। जो ब्रेंट क्रूड 0.4 प्रतिशत उछाल के साथ 110.44 डॉलर प्रति बैरल था। वह अब 0.4 प्रतिशत और चढ़कर 104.31 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच चुका है।