मेरठ।पितृ पक्ष यानी श्राद्ध का एक और नाम है, वह नाम है कनागत। आखिर श्राद्ध को कनागत नाम से क्यों जाना जाता है, इसके पीछे भी ज्योतिष और हिन्दू धर्म की अपनी अलग मान्यताएं हैं। दिवंगत प्रियजनों की आत्माओं की तृप्ति, मुक्ति एवं श्रद्धा पूर्वक की गई क्रिया का नाम ही श्राद्ध है। आश्विन मास का कृष्ण पक्ष श्राद्ध के लिए ही तय माना गया है। ज्योतिषीय दृष्टि के अनुसार इस अवधि में सूर्य कन्या राशि पर गोचर करता है। इसलिए इसे 'कनागत' भी कहते हैं। पश्चिम उप्र के अधिकाश जिलों में श्राद्ध को कनागत के नाम से ही जाना जाता है। इसको कनागत ही बोला जाता है। श्राद्ध ऐसे दिवस हैं जिनका उद्देश्य परिवार का संगठन बनाए रखना है। विवाह के अवसरों पर भी पितृ पूजा की जाती है।