मेरठ। बढ़ते वायु प्रदूषण (Air Pollution) से निपटने के लिए और वातावरण में पौधों (Green Plants) की महत्वता के बारे में बताने के लिए इस्माइल डिग्री कालेज में कार्यक्रम का अयोजन किया गया। जिसमें छात्राओं को ऐसे पौधों के बारे में जानकारी दी गई जो कि वायु प्रदूषण में लोगों की सेहत का ख्याल रखते हैं। आरजीपीजी कालेज की बॉटनी विभाग की हेड डा. मीनू गुप्ता ने बताया कि हम बहुत से ऐसे पौधों को जानते हैं, जिनको घर में लगाने से वायु प्रदूषण से बचा जा सकता है। इन पौधे में अरिकापोम, मनी प्लांट, तुलसी, गुलदावरी, रबर प्लांट, अस्केरिस, गेंदा, बेला के अलावा और बहुत से ऐसे पौधे हैं जो आप को वायु प्रदूषण से निजात दिला सकते हैं।