PM Kisan Samman Nidhi e KYC पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ ले रहे करोड़ किसानों के लिए सरकार ने राहत की घोषणा की है। पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ ले रहे करोडों किसानों को अब ई केवाईसी के लिए परेशान होने की कोई जरूरत नहीं है। ईकेवाईसी की तिथि अब सरकार ने बढ़ा दी है। बता दें कि पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ लेने के लिए ई केवाईसी अनिवार्य कर दिया गया था। जिसके तहत इसकी अंतिम तिथि 31 मार्च 2022 की गई थी। 31 मार्च 2022 को पूरा होने में अब मात्र दो दिन ही बचे हैं।