24 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Uttar Pradesh / Meerut / VIDEO: कुछ लोग जंगल में जुटे हुए थे गोकशी करने के लिए, फिर हुआ ये काम

VIDEO: कुछ लोग जंगल में जुटे हुए थे गोकशी करने के लिए, फिर हुआ ये काम

मेरठ के किठौर की घटना, तीन गोकशों को पुलिस ने दबोचा  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Sanjay Kumar Sharma

•

Updated: 2 Jan 2019, 1:01 PM IST

meerut

VIDEO: कुछ लोग जुटे हुए थे गोकशी की तैयारी में, फिर हुआ ये काम

मेरठ। किठौर थाना क्षेत्र के जंगल में 31 दिसंबर की देर रात कुछ लोग गोकशी की तैयारी में जुटे हुए थे। इसी दौरान खेत पर पानी देने गए ग्रामीण ने गोकशों को और पेड़ में बंधी गाय को देखा तो उसके होश उड़ गए। उसने भागकर यह बात गांव में बताई तो ग्रामीणों ने इसकी जानकारी प्रधान को दी। जिस पर प्रधान ने थाना किठौर को जंगल में गोकशों के होने की सूचना दी।

यह भी पढ़ेंः योगी की पुलिस चला रही ये अभियान, कहा- वाहनों पर ये नाम लिखे तो बख्शा नहीं जाएगा, पकड़े गए दुपहिया पर एेसी हुर्इ कार्रवार्इ

किठौर पुलिस ने देर रात मुठभेड़ के बाद तीन गोकशों को दबोच लिया। हालांकि इस दौरान गोकशों के चार अन्य साथी मौके से फरार हो गए। पकड़े गए आरोपियों के पास से दो जिंदा गोवंश और भारी मात्रा में गोमास में हथियार बरामद हुए हैं। इंस्पेक्टर किठौर ने बताया की देर रात पुलिस को ग्रामीणों की एक सूचना पर राधना के जंगल में छापा मारा। पुलिस को देख गोकशी कर रहे लोगों में हड़कंप मच गया। गोकशी करने वाले लोगों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। फायरिंग कर गोकशी के आरोपी भागने का प्रयास करने लगे। थाने का फोर्स कम पड़ने के कारण अन्य थाने से फोर्स मंगाया गया और गोकशों की घेराबंदी कर दी गई। लेकिन तब तक चार गोकश फरार हो चुके थे।

यह भी देखेंः VIDEO: हार्इकोर्ट बैंच की मांग को लेकर वकीलों ने प्रधानमंत्री को ये कहा

पुलिस ने तीन गोकशों को घेर लिया। इसके बाद पुलिस ने जवाबी फायरिंग करते हुए तीन गोकशों को गिरफ्तार कर लिया। मौके से दो जिंदा गोवंश और भारी मात्रा में गोमांस व कटान के औजार बरामद हुए। आरोपियों के पास तीन तमंचे और छह कारतूस भी बरामद हुए हैं। पकड़े गए आरोपियों के नाम जावेद, नसीम और आसिफ बताए गए हैं। तीनों आरोपी राधना के निवासी हैं। वहीं उनके फरार होने वाले साथियों के नाम परवेज, नौशाद, आमिर और नूरा हैं। इस्पेक्टर किशोर ने बताया कि फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है। वे कहा के रहने वाले हैं यह पता चल गया है।