एसपी सिटी ने बताया कि पकड़े गए बदमाशों के नाम सलमान उर्फ भालू निवासी तारापुरी, कादर उर्फ छोटू निवासी जली कोठी, इमरान उर्फ इम्मो और फिरोज उर्फ मुन्ना निवासी दिल्ली गेट हैं। एसपी सिटी ने बताया कि अन्य तीनों आरोपी अलग-अलग शहरों से मोबाइल और लैपटॉप स्नैचिंग का काम करते थे। वहीं फिरोज उर्फ मुन्ना इन मोबाइल और लैपटॉप का आईएमइआई नंबर बदलकर उन्हें मार्केट में बेचता था। एसपी सिटी ने बताया कि आरोपी अब तक चोरी के सैकड़ों मोबाइल और लैपटॉप मार्केट में खपा चुके हैं। सभी आरोपियों को जेल भेजा जा रहा है। गैंग का सरगना पांचवीं पास मुन्ना है। यहीं पूरे गैग को संचालित करता था।