31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सूचना मिली थी मकान में गाय बंद होने की, यहां की तलाशी ली गर्इ तो दंग रह गए सभी

पुलिस ने दो को हिरासत में लिया, चार हो गए फरार
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Sanjay Kumar Sharma

•

Updated: 30 May 2018, 5:35 PM IST

meerut

सूचना मिली थी मकान में गाय बंद होने की, यहां की तलाशी ली गर्इ तो दंग रह गए सभी

मेरठ। थाना लिसाड़ी गेट पुलिस को सूचना मिली थी कि ने क्षेत्र के एक मकान में गाय बंद है। पुलिस ने बुधवार की सुबह यहां छापा मारा तो गाय तो नहीं मिली, लेकिन मकान के अंदर हालत देखकर सब दंग जरूर रह गए। पुलिस ने यहां कार्रवार्इ करते हुए एक को गिरफ्तार कर लिया है।

यह भी पढ़ेंः लड़कियों का यह गैंग रात को साइकिलों पर निकलता आैर महिला पुलिसकर्मियों को इसलिए करता था परेशा

यह भी पढ़ेंः रमजान के महीने में आयी इन टोपियों की कीमत जानकार हैरान रह जाएंगे आप

मकान के अंदर नजारा था यह

लिसाडी गेट थाना पुलिस को क्षेत्र के एक मकान में गाय को बंद कमरे में रखने की सूचना मिली थी। एसओ लिसाडी गेट के निर्देश पर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए समर गार्डन चौकी क्षेत्र स्थित दिलदार डेरी के पास मकान में छापा मारा। मकान के भीतर पहुंचकर पुलिसकर्मी दंग रह गए। मकान के भीतर गोवंश का मीट चारों ओर बिखरा पड़ा था। पुलिस ने मौके से दो आरोपी अशफाक और शाहरूख को गिरफ्तार किया। चार लोग मौके से फरार हो गए। पुलिस फरार लोगों की तलाश में दबिश दे रही है। मकान के भीतर से पुलिस को गोवंश काटने के उपकरण भी बरामद हुए हैं।

यह भी पढ़ेंः मोदी आैर याेगी सरकार को दी इस पति-पत्नी ने चुनौती, इनका घर टूटने की कगार पर

यह भी पढ़ेंः पिछले दस वर्षों में वेस्ट यूपी की यह सबसे बड़ी आग, फायर ब्रिगेड भी कम पड़ गर्इ

लग्जरी गाड़ियां में लादकर ले जाते थे मीट

पकड़े गए लोगों ने पूछताछ के बाद पुलिस को बताया कि उन लोगों का काम गोवंश का कटान करना है। मीट ले जाने के लिए लग्जरी गाड़ियों का इस्तेमाल किया जाता है। कटान के बाद वे लोग मीट को अच्छी प्रकार से धोते थे, जिससे उसमें निकल रहा खून बंद हो जाए और साफ हो जाए। इसके बाद मीट खरीदने वाले लोग लग्जरी गाड़ियां लेकर आते थे और उसमें लादकर मीट को बेचने के लिए ले जाते थे। लग्जरी गाड़ी में मीट लादकर ले जाने से उन पर कोई शक भी नहीं करता था। एसओ लिसाडी गेट ने बताया कि क्षेत्र में गोवंश कटान की सूचना काफी समय से मिल रही थी। जिसके आधार पर कार्रवाई की गई है। अन्य चार आरोपियों की धरपकड़ के लिए छापेमारी की जा रही है।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश