बागपत. जिला कारागार में कुख्यात डॉन मुन्ना बजरंगी की हत्या के बाद एक बार फिर से कानून की धज्जियां उड़ी है। 12 दिन पहले इसी जेल में पूर्वांचल के डॉन मुंन्ना बजरंगी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। लेकिन, ऐसा लगता है कि भी पुलिस ने उस घटना से भी सबक नहीं लिया। यही वजह है कि जिला कारागार में शनिवार को एक बार फिर खैफनाक मंजर देखने को मिला। यहां एक कैदी को बेरेहमी से पीटा गया। जिससे उस कैदी की हालत बिगड़ गई। इसके बाद आनन-फानन में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।