मेरठ। अंतर्राष्टीय महिला दिवस हर साल मनाया जाता है। सामाजिक संगठनों और सरकार की तरफ से कार्यक्रम आयोजित होते हैं महिलाओं के सम्मान में। समाज में विशेष कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया जाता है। सरकार द्वारा इस मौके पर नई योजनाओं की घोषणा की जाती है, लेकिन इस बार महिला दिवस कुछ खास ही होगा। इस खासियत का कारण है पुलिस महकमा, जो महिलाओं के इस दिवस विशेष पर कुछ खास आयोजन करने जा रहा है। एेसा कभी नहीं हुआ, इसलिए सुनने वाला चौंक रहा है।