आज जुमे की नमाज को लेकर शहर में बहुत सतर्कता रही। पुलिस के साथ-साथ छह कंपनियां अर्धसैनिक बल को भी तैनात किया गया था। सड़कों पर एडीजी प्रशांत कुमार, डीएम अनिल ढींगरा, एसएसपी अजय साहनी, एसपी सिटी डा. एएन सिंह, एसपी ट्रैफिक संजीव वाजपेयी समेत, सिटी मजिस्ट्रेट संजय कुमार पांडेय समेत तमाम अफसर सड़कों पर उतरकर जगह-जगह निरीक्षण कर रहे थे। जुमे की नमाज से पहले उन्होंने मुस्लिम धर्म गुरुओं के साथ बैठकें की और इलाकों में लोगों से अपील करने की अपील भी की। दोपहर के समय जुमे की नमाज के ठीक पहले पूरी फोर्स अलर्ट मोड में आ गई। अफसरों की निगरानी एक सप्ताह पहले हुए बवाल के स्थानों हापुड़ रोड, भूमिया का पुल, कोतवाली क्षेत्र और लिसाड़ी गेट पर ज्यादा रही।