मेरठ। एक युवक रिश्ते में नाबालिग लड़की का मामा लगता है, लेकिन जब आप उसकी करतूत सुनेंगे तो चौंक जाएंगे। खुद लड़की की मां ने अपने रिश्तेदार भाई की करतूत को थाने में मीडिया के सामने बयां किया, लेकिन थाने में उसकी एक नहीं सुनी गई। अपनी नबालिग बेटी को दरिदों के चंगुल से छुटाने और घर पाने के लिए दर-दर की ठोकरें खा रही एक मां की मेरठ पुलिस और प्रशासन में कहीं सुनवाई नहीं हो रही। मदद की गुहार लगाते हुए थाने पहुंची पीड़ित महिला और उसकी नाबालिग बेटी को घंटों थाने में बैठाया गया।