1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रेड लाइट एरिया सील करके चला अभियान, यह मिला यहां से

पुलिस की इस कार्रवाई से लोगों ने राहत ली
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Sanjay Kumar Sharma

•

Updated: 6 May 2018, 9:17 PM IST

meerut

मेरठ। रेड लाइट एरिया के नाम से बदनाम कबाड़ी बाजार पर पुलिस का शिकंजा कसना शुरू हो गया है। पिछले 24 घंटे के भीतर पुलिस की यह दूसरी छापेमारी है। जिसमें कोठा संचालिका समेत आधा दर्जन से अधिक युवतियों को पुलिस ने हिरासत में लेकर महिला थाने भेज दिया। पुलिस की इस छापेमार कार्रवाई की मेरठ के व्यापारियों ने सराहना की। व्यापारियों का कहना है कि जो काम पुलिस को बहुत पहले करना चाहिए था वह काम वह अब कर रही है।

यह भी पढ़ेंः इस शहर में रैपिड रेल की फिर बाधा पार, 90 किलोमीटर का सफर कराएगी 62 मिनट में!

यह भी पढ़ेंः मैं माेनू जाट, सेठ मुझे 20 पेटी की जरूरत आन पड़ी है, पुलिस को मत बताना, नहीं तो...

नए एसएसपी ने शिकंजा कसा

कबाड़ी बाजार स्थित रेड लाइट एरिया में हुई कोठा संचालिका की हत्या के बाद कप्तान राजेश पांडे ने शहर में चल रहे रेड लाइट एरिया पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। सबसे पहले शिकंजा रेड लाइट एरिया कबाड़ी बाजार पुलिस के निशाने पर रहा। जहां पर पहले शनिवार को और उसके बाद रविवार केा पुलिस की छापेमारी हुई। छापेमारी में कई थानों की फोर्स के साथ सीओ ब्रहमपुरी ने छापेमारी की कमान अपने हाथ में संभाली। पुलिस ने कई कोठा संचालिकाओं को गिरफ्तार करते हुए आधा दर्जन से अधिक युवतियों को हिरासत में लिया है।

यह भी पढ़ेंः 100 करोड़ के कर्जदार की सम्पत्ति की नीलामी इतने में हुर्इ कि किसी का भी कर्जा नहीं उतर सकता!

यहां नाबालिग लड़िकयां मिली

सीओ ब्रहमपुरी अखिलेश भदौरिया ब्रहमपुरी, टीपी नगर, देहलीगेट और परतापुर पुलिस सहित आधा दर्जन थानों की फोर्स, महिला पुलिस और एएचटीयू की टीम के साथ कबाड़ी बाजार पहुंचे। पुलिस ने कबाड़ी बाजार की सीमाएं सील करते हुए एक-एक कोठे को जमकर खंगाला। इस दौरान कोठो पर हड़कंप मच गया। पुलिस ने दो कोठा संचालिकाओं को हिरासत में लेते हुए आधा दर्जन युवतियों को भी दबोचा। पकड़ी गई युवतियों में कुछ नाबालिग भी बताई जा रही हैं। पकड़ी गई युवतियों को महिला थाने भेजा गया है। उनके मेडिकल के बाद आगे की कार्रवार्इ सुनिश्चित की जाएगी। उधर, कोठों पर हुई छापेमारी को लेकर क्षेत्र के व्यापारियों ने पुलिस की सराहना की।

यह भी पढ़ेंः हत्या करने के बाद छुपने जा रहे थे, योगी की पुलिस ने धर दबोचा

अराजक तत्वों को पकड़ेंगे

इस बारे में सीओ ब्रहमपुरी अखिलेश भदौरिया का कहना है कि छापेमार कार्रवाई अभी जारी रहेगी। अराजकतत्वों के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश