मेरठ। वेस्ट यूपी का ऐतिहासिक मेला नौचंदी जहां पर दूर-दूर से लोग मेला घूमने आते हैं। इस मेले की प्रसिद्धि वेस्ट यूपी ही नहीं उत्तरी भारत में भी है। मेला प्रतिवर्ष होली के दस दिन बाद लगता है। मेले का उद्धाटन रविवार को होना है, लेकिन अभी तक मेले में कोई तैयारी नहीं है। मेला परिसर में न तो दुकानें ही आई हैं और न मेला क्षेत्र की सड़कों को दुरूस्त किया गया है। मेले में जिन स्थानों पर दुकानें लगाई जाएगी वहां पर अभी झाडू लगाई जा रही है और धूंल उड़ रही है। मेला क्षेत्र में लगी महापुरूषों की मूर्तियों की साफ-सफाई का काम धीमी गति से चल रहा है। दुकानों की भी अभी साफ-सफाई नहीं हुई हैं। अधिकांश दुकानों से सीमेंट का प्लास्टर निकला हुआ है। जिसे ठीक करने के लिए सीमेंट और बालू तो मौके पर तो पड़ा है, लेकिन राजमिस्त्री की कोई व्यवस्था नहीं है। बच्चों के लिए लगाए जाने वाले झूले भी अभी मेला क्षेत्र में नहीं लगाए गए।