scriptपंचायत चुनाव से पहले दिखी वर्चस्व की लड़ाई, प्रधान ने भाई-भतीजे संग मिलकर पूर्व प्रधान पर बरसाई गोलियां | pradhan attacked former pradhan | Patrika News

पंचायत चुनाव से पहले दिखी वर्चस्व की लड़ाई, प्रधान ने भाई-भतीजे संग मिलकर पूर्व प्रधान पर बरसाई गोलियां

locationमेरठPublished: Dec 05, 2020 02:57:24 pm

Submitted by:

Rahul Chauhan

Highlights:
-पिता और पुत्र को लगी गोली दोनों गंभीर
-सुबह हुई गोलीबारी से गांव में दहशत
-आरोपी प्रधान घटना के बाद से फरार

01_08_2020-firing_20579976_7020.jpg
पत्रिका न्यूज नेटवर्क

मेरठ। पंचायत चुनाव से पूर्व ही वर्चस्व के लिए गांवों में खूनी रंजिश का दौर शुरू हो चुका है। इसके तहत शनिवार को थाना सरधना क्षेत्र के गांव सुरानी में वर्तमान प्रधान ने अपने भतीजे और भाई के साथ मिलकर पूर्व प्रधान के घर में घुसकर ताबड़तोड़ फायरिंग कर बाप-बेटों को गोली मार दी। इतना ही नहीं, पूर्व प्रधान को गोली मारने के बाद उसके परिवार को भी लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से घायल कर दिया। घटना के बाद से गांव में दहशत फैल गई। गोली लगने से घायल पूर्व प्रधान और उनके पुत्र को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
यह भी पढ़ें

भाजपा विधायक का विवादित बयान, बोले- आंदोलन में किसान नहीं, नेता और खालिस्तान समर्थक हैं

पूर्व प्रधान अशोक की बहन पूनम ने आरोप लगाते हुए कहा कि वर्तमान प्रधान तेजवीर उर्फ बबलू पुत्र सुरेश पाल अपने मकान के पास अवैध नाली का निर्माण कर रहा है। जबकि वहां पर पहले से एक नाली मौजूद है। अवैध नाली का विरोध पूर्व प्रधान अशोक और उनका परिवार कर रहा था। इस बात को लेकर काफी दिनों से दोनों पक्षों में खींचतान चल रही थी। शुक्रवार देर शाम को भी प्रधान तेजवीर उर्फ बबलू और पूर्व प्रधान अशोक के बीच कहासुनी हुई थी। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची थी। जहां कुछ ग्रामीण और पुलिस ने मामले में फैसला करा दिया था।
यह भी पढ़ें

शादी से तीन दिन पहले ही युवक को जंगल में जाकर दोस्तों ने काट दिया प्राइवेट पार्ट

पूनम ने बताया कि शनिवार सुबह प्रधान बबलू अपने भतीजे दीपांशु और भाई कृष्णपाल के साथ उनके घर में घुस गया। चारपाई पर बैठ कर चाय-नाश्ता कर रहे पूर्व प्रधान अशोक और उनके बेटे संदीप पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। जिसमें प्रधान को एक और संदीप को गोली लगी है। वहीं मकान की दीवार में भी गोली धंसी है। गोली की आवाज सुनकर परिवार के लोग बाहर की ओर भागे तो हमलावरों ने उनको लाठी-डंडों से पीटा। दिनदहाड़े हुई ताबड़तोड़ फायरिंग से गांव में दहशत फैल गई। अफरा-तफरी का माहौल हो गया। हमलावर अंजाम भुगतने की धमकी देकर भाग निकले। कंट्रोल रूम की सूचना पर थाना पुलिस मौके पर दौड़ी। जिसके बाद गंभीर रूप से घायल पूर्व प्रधान और उनके पुत्र को हाईवे के अस्पताल में भर्ती कराया गया।
बताया जाता है कि सुरानी गांव का प्रधान बबलू का अपराधिक रिकॉर्ड है। पिछले दिनों हुए जानलेवा हमले की धारा-307 में अभी मुकदमा दर्ज है। वहीं प्रधान के घर में कई लाइसेंसी हथियार भी हैं। जिनका प्रयोग प्रधान ग्रामीणों को धमकाने और डराने के लिए करता है। एसओ सरधना ब्रजेश सिंह चौहान का कहना है कि दोनों पक्षों मे नाली बनाने को लेकर विवाद चल रहा था। इसी विवाद के चलते बताया जा रहा है शनिवार सुबह प्रधान ने अपने परिजनों के साथ मिलकर पूर्व प्रधान और उसके पुत्र को गोली मारी है। दोनों को उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। वहीं प्रधान की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो